रामपुर जिले के बिलासपुर में सपा नेता आजम खान ने भाजपा प्रत्याशी को दलबदलू और अहसान फरामोश कहते हुए निशाना साधा। इस दौरान आजम खान ने बिना नाम लिए नवेद मियां पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद को नवाब कहते हैं वो तीन हजार वोट पाते हैं। इससे ज्यादा वोट तो लोग नोटा को डाल देते हैं।