रायबरेली। महराजगंज में चंदापुर मार्ग पर नैय्या नाला पर बने पुराने पुल को तोड़ते समय हादसा हो गया। जेसीबी अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। हादसे में चालक व हेल्पर घायल हो गए। असल में इन दिनों नैया नाला पर दूसरा पुल बनना है। पुराना पुल काफी जर्जर है। इस कारण पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से आवागमन सुगम हो जाएगा।