फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तालाब की भूमि पर कब्जा, बुलडोजर चलने से लोग नाराज, तालाब की जमीन पर बने थे 12 मकान

बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली के दुर्गापुर मजरे बन्नावां गांव में तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर बुधवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटवा दिया। एसडीएम महराजगंज चंद्रप्रकाश गौतम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सत्याराज, लेखपाल प्रिया, कोतवाल श्याम कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नाराज ग्रामीणों ने लेखपाल पर भेदभाव का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की जमीन पर पहले से करीब 12 मकान बने हैं, लेकिन सभी लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित प्रदीप कुमार और शांति देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दी गई। पैसे न देने पर उनके साथ भेदभाव करते हुए कार्रवाई की गई। लेखपाल प्रिया ने आरोपों को निराधार बताया। लेखपाल का कहना है कि नोटिस दी गई थी। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को टीम के साथ हुई बदसलूकी के बाद कार्रवाई की गई। सरकारी भूमि पर पहले हुए निर्माण पर भी कार्रवाई प्रचलित है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें