फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शंकराचार्य बोले - अयोध्या के ट्रस्ट को भंग कर देना चाहिए

जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की शनिवार को जिले के लालगंज, सरेनी, डलमऊ और गदागंज से यात्रा निकली, इस दौरान गाय को माता का दर्ज दिए जाने की बात शंकराचार्य ने कही। साथ ही लोगों को गाय की सुरक्षा और गाय को माता का दर्ज मिले, इसकी शपथ दिलाई। अयोध्या के मामले पर शंकराचार्य ने कहा कि अयोध्या में जो कुछ भी हुआ है, वह करोड़ों लोगों की आस्था को चकनाचूर करने वाला है। विश्वास की बहाली बहुत कठिन हो गई है। हमारी मांग है कि तत्काल इस ट्रस्ट को भंग कर दिया जाए। साथ ही जो देश के मूर्धन्य धर्माचार्य हैं , उनका ट्रस्ट बनाया जाए। उस ट्रस्ट में अयोध्या के धर्माचार्यों को भी शामिल किया जाए। एक कमेटी बनाई जाए जो अयोध्या में रोज की गतिविधि को देख सके। सरकार की विजिलेंस की टीम अयोध्या में रहे, इससे आपत्ति नहीं है लेकिन धर्म कार्य से अब इन्हें हट जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें