फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जीत के लिए बहाया पसीना

खीरों (रायबरेली)। विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय मैदान देवगांव में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा सम्पन्न हुई । खंड विकास अधिकारी शिवकुमार , व बीओपीआरडी शिखा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम को क्रीड़ा प्रभारी संजय सिंह , क्षेत्र पंचायत सदस्य लालबहादुर सिंह , ग्राम विकास अधिकारी रीता पाल द्वारा सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया । जिसमें खांडेपुर के बच्चों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। देवगांव न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता के 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आर्यन सिंह ने प्रथम ,अरुण कुमार ने द्वितीय व रवि शंकर ने तृतीय स्थान अर्जित किया । बालिका वर्ग मे धन लक्ष्मी ने प्रथम अंशिका ने द्वितीय व शालिनी ने तृतीय स्थान अर्जित किया । जबकि सीनियर वर्ग के बालक वर्ग में रवि , साहित्य व रमन ने तथा बालिका वर्ग में धन लक्ष्मी, अनुष्का व आयुषी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया । सब जूनियर की लंबी कूद के बालक वर्ग में अमनदीप ,रवि व साहित्य ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया । जूनियर के बालक व बालिका वर्ग कबड्डी में खांडेपुर प्रथम व रघुनंदन पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा । प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में दुर्गेश सिंह चौहान ,धर्मपाल सिंह , उपेंद्र शुक्ला , राहुल वर्मा , सुभाष ,गंगा प्रसाद ,भारत भूषण , सर्वेश गुप्ता , पंकज यादव , बिपिन मौर्या ने निभाई । इस मौके पर काफी संख्या में शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें