बछरावां विकासखंड क्षेत्रमें इस वर्ष धान खरीद केंद्र नहीं खुला है, जिससे क्षेत्र के पचास हजार से ज्यादा किसानों को मजबूरी में बिचौलियों को आधे दामों पर धान बेचना मजबूरी हो गया हैं। पिछले वर्ष कस्बे के पटेल नगर, तिलेन्डा, कसरावां, सहित आधा दर्जन जगह पर धान खरीद केंद्र खोला गया था लेकिन इस बार दिसंबर माह शुरू होने के बाद भी धान खरीद केंद्र नहीं खोला जा सका है। मुख्यमंत्री का कहना है कि सभी का धान खरीदा जायेगा परंतु जब सरकारी कांटा ही नहीं खुला तो आखिरकार धान खरीद कैसे होगी। तिलेन्डा गांव निवासी राम भारत,व गुरु प्रसाद, कसरावां गांव निवासी राजू, विशुनपुर मनोज का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण उनके धन की खरीदारी नहीं की जा रही है अब उन लोगों को गेहूं बुवाई करना है जिससे वह लोग मजबूर होकर आधे दामों पर बिजोलियों के हाथ अपनी धान की फसल बेचने को मजबूर हैं। आरएमओ सोनी गुप्ता का कहना है कि अभी तक धान खरीद केंद्र नहीं खुला है उनका प्रयासहै कि एक सप्ताह में बछरावां विकासखंड में धान खरीद केंद्र खुलवाया जाए।