रायबरेली में ऊंचाहार के मैरिज लान में बृहस्पतिवार को विशाल जन सुविधा मेले का आयोजन किया गया। जिसमें निराश्रित, गरीब, विधवा, दिव्यांगों व वृद्धजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए स्टार लगाकर फार्म भरवाए गये। साथ ही योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके पहले क्षेत्रीय विधायक डा मनोज कुमार पांडेय ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों से सरकारी योजनाओं को लोगों को तक पहुंचाने के निर्देश दिया। विधायक ने बताया कि सरकार गरीबों, किसानों व नौजवानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहचा रहें हैं। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि सड़क, पानी, बिजली के साथ पेंशन, आवास, चिकित्सा जैसी सुविधाएं लोगों तक पहुंचे। मेले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), मनरेगा योजना का स्टाल लगाया गया। जिस पर योजनाओं का लाभ देने के लिए लोगों का फार्म भरा गया। कार्यक्रम में आईं महिलाओं को साड़ी बांटी गई। इस मौके पर आशीष तिवारी, मुन्ना मिश्रा, जितेंद्र सिंह, बीडीओ सुनील कुमार सिंह, एपीओ मनरेगा आकांक्षा त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।