फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में पेंट की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

रायबरेली में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित न्यू भारत पेंट की दुकान में देर रात भीषण आग लग गई। रिफॉर्म क्लब बी गेट के सामने, सुपरमार्केट सड़क पर स्थित यह दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। दुकान संचालक फैज खान को इस घटना से लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। फैज खान ने बताया कि उन्होंने रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद की थी। करीब 10:00 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान पूरी तरह आग की चपेट में थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें