परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को सम्पन्न हुई,जिसमें विजेता बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी खीरों मुकेश कुमार, शिक्षक नेता श्याम शरण यादव, रविशंकर हंस, संजय सिंह,नीरज हंस, अनुपम शुक्ला, रमेश सिंह के साथ संबंधित विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। ब्लॉक के 110 प्राथमिक, 18 पूर्व माध्यमिक तथा 22 कंपोजिट सहित कुल 150 बिद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को हुई। प्राथमिक स्तर के 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रनापुर पहरौली के मेराज ने प्रथम , कोडरा के शानू ने द्वितीय व पूरे शेर सिंह के कनिष्क ने तृतीय ,बालिका वर्ग में हरीपुर की पूजा नें प्रथम , बरौला की माही ने द्वितीय व लोदीपुर की सेजल ने तृतीय स्थान अर्जित किया । वहीं 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शमशाद, अनुज व लवकुश ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान तथा बालिका वर्ग में चंदौली की प्रियांशिका नें प्रथम, खांडेपुर की अंशिका ने द्वितीय व हरीपुर निहस्था की पूजा ने तृतीय स्थान अर्जित किया । वही 200 मीटर दौड़ में बरौंडी के लवकुश , चिखडी के अनुज व खांडेपुर के शिवम तथा बालिका वर्ग में बरौला की माही , हरीपुर निहस्था की पूजा व किसुन खेड़ा की दिवंशी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया ।