फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में बाल्हेश्वर मंदिर से लौट रहे अधेड़ की ई-रिक्शा पलटने से मौत

रायबरेली रोड पर बाल्हेमऊ नहर पुलिया के पास सोमवार को एक ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सवारियों से भरा ई-रिक्शा कस्बे की ओर आ रहा था। नहर पुलिया से आगे बढ़ते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया और ई-रिक्शा वहीं सड़क पर पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने फ़ौरन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष प्रतीत होती है। उनके पास एक झोला मिला, जिसमें गमछा, केले और पानी की बोतल थी। आशंका है कि वह बाबा बाल्हेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें