फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रायबरेली में अज्ञात वाहन की टक्कर में ट्रक चालक की मौत साथी घायल

रायबरेली के बछरावां रोड पर मेरुई गांव के पास बृहस्पतिवार को सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मैदेमऊ गांव के जबर सिंह का पुरवा निवासी किसान सुरेश सिंह (53) पुत्र शिवनाथ सिंह अपने साथी बबलू (35) पुत्र रामसुंदर निवासी नरेंद्रपुर के साथ बाइक से बछरावां की ओर जा रहे थे। तभी मेरुई गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने सुरेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं बबलू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी उषा, बेटे धनंजय और रणविजय सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सुरेश सिंह पुणे में ट्रक ड्राइवर थे। वह एक दिन पहले ही गांव आए थे। अचानक हुए हादसे से परिवार सदमे में है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें