रेलवे महाप्रबंधक ने बुधवार को बछरावां और रायबरेली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम देखें तो साथ ही रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण के कार्यों का जायजा लिया। विगत दिनों दीवार गिरने श्रमिक के मौत के मामले के साथ नौचंदी के आगे स्लीपर रखें जिसने की घटना पर भी जानकारी ली। साथ ही ट्रेन पर पथराव के मामले में कहा कि बराबर जागरूक किया जा रहा है। संवेदनशील गांवों में जीआरपी जागरूकता का काम भी कर रही है। रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण होने की बात पर कहा कि अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।