फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्य कर्मचारी का दर्जा देने व बकाया भुगतान को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

राज्य कर्मचारी का दर्जा व बकाया मानदेय भुगतान को लेकर मंगलवार को आशा संगनियों ने हल्ला बोला। ऊंचाहार सीएचसी परिसर में प्रदर्शन करते हुई जमकर नारेबाजी की और सरकार पर शोषण करने का आरोप लगाया। कहा मांगे पूरी होने तक कार्य बहिष्कार रहेगा। ब्लाक क्षेत्र में 131 आशा कार्यकत्रियां बतौर स्वास्थ्य कर्मी काम कर रही हैं। जिनका 6 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। इससे आशाओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिसको लेकर उप्र. आशा वर्कर्स यूनियन समृद्ध आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्यू) पूरे प्रदेश कार्य बहिष्कार कर दिया है। इसी के तहत मंगलावर सीएचसी में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा ने बताया कि आशाओं से टीकारण, प्रसव, दस्तक अभियान आदि स्वास्थ्य कार्यक्रमों में ड्यूटी कराई जा रही। रविवार को भी काम करना पड़ता है लेकिन सरकार हमें कुछ नहीं मान रही है। महीनों से मानदेय का भुगतान किया जाता है। वहीं ब्लाक अध्यक्ष ममता पाल ने कहा कि जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा कोई भी काम नहीं होगा। इस मौके पर कुसुम मौर्य , मीना, राजपूती, ऊषा देवी, शिलोचना मौर्य, आशा कुमारी, विनीता, कमला देवी, रीता सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें