रंगदारी न देने पर हमलावरों ने सोमवार रात शहर के कैपरगंज स्थित दफ्तर में घुसकर पहले फल कारोबारी की जमकर पिटाई की और फिर रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली कारोबारी के बगल से निकल गई। इससे वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। सीसीटीवी फुटेज में एक हमलावर फायरिंग करते हुए दिख रहा है। मामले में 11 हमलावरों के खिलाफ रंगदारी मांगने और फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।