ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने रिहायशी क्षेत्र में गोलाबारी की थी। वहां पर एक ईंट भट्ठे पर भी बम बरसाए थे। इस दौरान भट्टे पर काम कर रहे ग्राम सतपुर निवासी सोहनलाल (45) बम लगने से घायल हो गए थे। जिनका उपचार जम्मू कश्मीर में चल रहा था लेकिन वहां हालात सही नहीं हो रही थी। पैर में बम लगने से पैर टूट गया है और उस पर जख्म हो गए हैं। पैर का ऑपरेशन किया गया है लेकिन घाव में संक्रमण होने से शरीर में संक्रमण बढ़ गया है। परिजनों को जब यह जानकारी हुई तो वह सोहनलाल को जम्मू से डलमऊ ले आए। परिजन निजी साधन से सोहनलाल को बुधवार को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां से हालत गंभीर होने पर एम्स रेफर कर दिया गया। सोहनलाल के भाई संदीप कुमार ने बताया कि उनके भाई की हालत बहुत खराब है। शरीर में संक्रमण फैल गया है। 10 मई से जम्मू के अस्पताल के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत सही न होने पर वहां से वह भाई को ले आए हैं।