लालगंज (रायबरेली)। नगर के बछरावां रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 72 बी पर स्लीपर बदलने का काम सोमवार को शुरू कराया गया। इस दौरान नगर में जाम लगने लगा जिससे आवागमन ठप हो गया। ऐसे में दोपहर बाद कार्य को बंद कर दिया गया। असल में रेलवे क्रॉसिंग गेट बंद होने से नगर में करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग अब रात में स्लीपर बदलने का काम कराएगा।