फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEo: Raebareli: जल निकासी न होने से गांव में भरा पानी, आवागमन ठप, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

एनएचएआई की लापरवाही से जगतपुर ब्लाक के खालेहर गांव जलमग्न है। ग्रामीणों का कहना है कि एनएचएआई के पुल की ऊंचाई अधिक है और इस कारण गांव के घरों से निकलने वाले पानी की निकास बंद हो गई है। इसी बजह से गांव का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। लोगों के दरवाजे तक पानी भरा हुआ है। सबसे अधिक समस्या मवेशियों को है। बीते तीन दिन से वह पानी व कीचड़ के बीच बंधे हुए हैं। उनको चारा देने की जगह नहीं है। इस तरह 30 किसानों के खेतों में पानी भरने से 100 बीघा फसल जलमग्न है। बुधवार को समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गांव के गोवर्धन ने बताया कि पानी भरा होने से घर और दीवार गिरने लगी हैं। उनके ट्यूबवेल की दीवार गिर गई है। जिससे करीब 10 हजार का नुकसान हुआ है। देशराज की कोठरी गिर गई है। कल्लू व सुनील कुमार शुक्ल के घरों को भी खतरा बना हुआ है। किसी भी वक्त उनका घर गिर सकते हैं। गांव में लगभग 30 परिवार रहते हैं। लोगों का कहना है कि गांव में जल भराव होने की लगातार शिकायत की जा रही हैं, लेकिन अभी तक उन लोगों को कोई भी सहायता नहीं मिली। कुछ लोग घरों से बाहर रहने के लिए मजबूर है। किसान गोलू तिवारी, कमलेश, पूरन त्रिवेदी, देवनारायण, सुनील शुक्ल, पुष्पा देवी, कुसमा, माया देवी, राजेंद्र, रघुराज, महेंद्र, श्यामलाल, गोवर्धन वन्य किसानों का कहना है कि अभी फसल लगाएं एक महीना हुआ है। फसल में पानी भरने से वह नष्ट हो रही है। फसल ना दिखाई देकर सिर्फ और सिर्फ खेतों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। ग्रामीण देवनारायण, धीरेंद्र, राजेंद्र, मन्ना प्रसाद, रामकिशोर तिवारी का कहना है कि पानी भरने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उपजिलाधिकारी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि मौके पर लेखपाल को भेज कर जांच कराई जाएगी। ग्रामीणों की समस्या का जल्द निराकरण कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें