फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Raebareli: गोकशी करने जा रहे पशु तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, दो घायल

गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे पशु तस्करों से सलोन कोतवाली पुलिस की रात में मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित एक तलाब के समीप दोनों बदमाश गौकशी करने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही दोनों पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की घेराबंदी और जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए गए। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान शाहबान पुत्र रिजवान निवासी थाना महारजगंज और दिलशाद पुत्र सफीक निवासी अत्तानगर सलोन के रुप में हुई है। आरोपियों के पास से पशुओं को काटने के औजार और तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि पुलिस की जवाबी कार्यवाही से दोनों बदमाश घायल है जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी सलोन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें