फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Raebareli: एचटी लाइन के करंट से लाइनमैन की मौत, शव पोल पर लटका

रायबरेली के सलोन के शाहबाजपुर में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन गुड्डू (22) पुत्र राम लखन बुधवार सुबह बिजली की लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा। पोल पर 11 हजार की एचटी लाइन और एलटी लाइन दौड़ रही थी। पोल पर चढ़ने से पहले शट डाउन लिया गया लेकिन जैसे ही गुड्डू पोल पर चढ़ा वह एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। गुड्डू का शव लाइन पर ही लटक गया। जिस किसी ने भी यह दृश्य देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जमकर हंगामा किया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोल ने नीचे उतारा। इस घटना से गुड्डू के घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें