फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पानी की समस्या को लेकर भयंकर धूप और गर्मी में दिया धरना

राजकीय इंटर कॉलेज रोड पर एक तरफ जिला चिकित्सालय है तो दूसरी तरफ दीवानी कचहरी बस स्टॉप इसी रोड पर 10 से 15 हजार लोग रोज आते जाते हैं और एक इंडिया मार्का लगा हुआ है जो कई महीनों से खराब पड़ा है जिसकी शिकायत भी करी गई पर समाधान नहीं हुआ। अप्रैल माह में ईओ को एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया जिसमें उन्होंने एक सोलर पानी की टंकी लगवाने को कहा था और लिखा भी था पर वह भी अभी तक नहीं लगी इतनी गर्मी में लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी को लेकर समाजसेवी आशीष पाठक ने दो दर्जन से अधिक साथियों और के साथ धूप और गर्मी में धरना दिया। लगभग 4 घंटे बाद ईओ नगर पालिका मौके पर पहुंचे और समस्या पूछी तो आशीष पाठक ने बताया कि पानी न आने की शिकायत कई महीनों से करी जा रही पर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ इससे पहले भी कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में दुकानदार व आम जनमानस पानी की बोतल खरीद करके काम चला रहे हैं। नगर पालिका परिषद रायबरेली के ईओ स्वर्ण सिंह ने कहा कि तत्काल समाधान किया जाएगा उन्होंने मौके पर जेई जलकल को उनको उनकी टीम के साथ बुलाया और कार्य शुरू कराया और आश्वासन दिया 24 घंटे में समस्या का समाधान हो जाएगा ईओ नगर पालिका रायबरेली ने समाजसेवी आशीष पाठक को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया । इस आश्वासन पर समाजसेवी आशीष पाठक अपने सभी साथियों के साथ धरना समाप्त किया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें