रायबरेली के हमीरमऊ गांव के बगल में धान के खेत में विशालकाय अजगर निकलने से खेतों में काम कर रहे किसानों में मची अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग व स्थानीय थाने को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दयानंद तिवारी व वन विभाग की टीम के साथ रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया। वन कर्मियों ने बताया कि अजगर ने नीलगाय के छोटे बच्चे को निगल रखा था।