फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मोबाइल टॉवर से निकली चिंगारी से होटल का सामान जलकर हुआ राख

महराजगंज (रायबरेली)। कस्बा स्थित एक स्वीट हाउस के गोदाम में मोबाइल टॉवर से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। मंगलवार को महराजगंज के चंदापुर चौराहा स्थित एक स्वीट्स हाउस के गोदाम में सुबह की तैयारियां चल रही है। इस दौरान वहां लगे मोबाइल टावर पर टेक्नीशियन कुछ काम भी कर रहे थे तभी स्वीट्स हाउस के गोदाम में चिंगारी आकर गिर गई। इस दौरान वहां रखे गैस सिलिंडर में भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग लग गई। सिलिंडर में भरी गैस लीक करने लगी और आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। आग फैलती देख दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें