बछरावां (रायबरेली)। बछरावां ब्लॉक क्षेत्र में 11 सरकारी संसाधन समिति है तथा एक एफको केंद्र है। सभी सोसाइटियों में खाद्य नदारत है। इफको केंद्र में डीएपी खाद तो है, लेकिन भारी भीड़ होने के चलते किसानों को खाद मुहैया नहीं हो पा रही है। किसान लगातार एक सप्ताह से चक्कर लगा रहे हैं तथा खाद के लिए रात में ही किसान इफको केंद्र के बाहर आ जाते हैं। किसान किशन, मनोज, राम शंकर, ज्ञान कुमार सहित अन्य किसानों का कहना है कि वह लोग सुबह 2:00 बजे से ही आना शुरू कर देते हैं परंतु लाइन इतनी लंबी लगती है कि उन्हें खाद मुहैया नहीं हो पा रही है और शाम को निराशा ही हाथ लगती है। समय से अगर डीएपी खाद न मिली तो गेहूं की बुआई समय से नहीं हो पाएगी जिससे उनकी गेहूं की फसल भी बर्बाद हो जाएगी।