फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, काउंटरों पर मारामारी

रायबरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ बुधवार को उमड़ पड़ी। परचा, दवा और पैथोलॉजी काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। ओपीडी कक्षों के बाहर भी मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। परचा बनवाने और रक्त की जांच कराने में मरीजों को सबसे अधिक समस्या हुई। भीड़ अधिक होने के कारण काउंटरों पर मारामारी की स्थिति रही। इमरजेंसी में बुखार के 13 मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। कुत्ता काटने के 43 नए मरीज एआरवी लगवाने अस्पताल पहुंचे। हाल यह रहा कि 10 बजे के बाद परचा काउंटर पूरी तरह से भर गया था। मेडिसिन विभाग, नेत्र रोग विभाग, हृदय रोग विभाग और नाक कान गला विभाग में सबसे अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने आए। दवा लेने के लिए मरीजों को खुले आसमान के नीचे लाइन में खड़ा होना पड़ा। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों से मौसम को देखते हुए एहतियात बरतने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें