खीरों (रायबरेली) 13 फरवरी। खीरों ब्लाक मुख्यालय व ब्लाक संसाधन केंद्र खीरो में शुक्रवार को द्वितीय चरण में अवशेष नो मैपिंग का कार्य चलता रहा । वही खीरो ब्लाक के 147 बूथों में बीएलओ द्वारा तार्किक विसंगतियों दूर करने का कार्य किया गया । एसआईआर के इस कार्य के लिए खीरो ब्लाक परिसर में 8 व ब्लाक संसाधन केंद्र खीरो में एक सहित कुल 9 एईआरओ के काउंटर लगाए गए है । जहां अब तक लगभग 45 प्रतिशत नो मैपिंग वाले मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज लेकर डाटा फीडिंग कर दी गयी है । जबकि अवशेष कार्य किया जा रहा है । इस संबंध में उप जिलाधिकारी लालगंज मिथलेश त्रिपाठी ने बताया कि द्वितीय चरण मेंनो मैपिंग के साथ ही बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा तार्किक विसंगतियों को दूर किया जा रहा है । जिन मतदाताओं को नो मैपिंग की नोटिस मिली है वह आवश्यक दस्तावेज के साथ ब्लाक परिसर में संबंधित एईआरओ के पास तथा जिनके नाम वर्तमान 2025 की सूची व पुरानी सूची में मेल नही खा रहे है । वह अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ अपने अपने बूथों पर समस्त बीएलओ से फार्म भरवाकर जमा करके अपने नाम आदि का संसोधन करा सकते है । जिससे कोई भी मतदाता का नाम छूटने न पाए । तथा तार्किक विसंगतियों के चलते मतदान से वंचित न होने पाए ।