फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एम्स में महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप

एम्स में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि इलाज में हुई कथित लापरवाही के कारण मरीज की जान चली गई। मृतका की पहचान अमेठी जिले के टिकरिया निवासी शिव दीन के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन इमरजेंसी वार्ड के बाहर हंगामा कर रहे हैं। वे संबंधित डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज को पहले गलत वार्ड में भर्ती किया गया था। बाद में उसे दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले में एम्स के आधिकारिक प्रवक्ता डॉक्टर नीरज श्रीवास्तव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीज को अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। मरीज की किडनी पूरी तरह काम नहीं कर रही थी। शरीर में रक्त केवल पांच फीसदी था। ऐसी स्थिति में इलाज के दौरान मरीज की स्थिति बिगड़ने की संभावना होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें