फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छात्रा से छेड़छाड़ करने पर युवक को खंभे में बांध कर पीटा

कॉलेज से घर लौटते समय छात्रा के साथ युवक ने छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद मनचले युवक को बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा गया। मामलेे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक 17 वर्षीय छात्रा सोमवार को विद्यालय से पढ़कर दोपहर के समय घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के निकट नयागंज कस्बा निवासी साहिल (35) ने उसका हाथ पकड़ लिया। साथ ही छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने शोर मचाया, तो ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने साहिल को रस्सी से बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल राघवन कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें