खीरों (रायबरेली)। ब्लाक मुख्यालय में सोमवार को समस्त एईआरओ ने ब्लाक के विभिन्न बूथों के अवशेष नो मैपिंग का कार्य किया गया । जिसमे काफी संख्या में नोटिस मिलने वाली महिलाएं थी । एईआरओ का कार्य कर रहे खंड विकास अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि सोमवार को बूथ संख्या 20 कंपोजिट विद्यालय धुराई के साथ ही अन्य छूटे बूथों के पहुंचे मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज लेकर नो मैपिंग का कार्य किया गया । उक्त कार्य मे अब तक लगभग 50 प्रतिशत नो मैपिंग का डाटा फीड किया जा चुका है । वहीं, ब्लाक के 147 बूथों पर संबंधित बीएलओ की ओर से तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं से फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर संसोधन का कार्य किया जा रहा है । इस संबंध में उप जिलाधिकारी लालगंज मिथलेश त्रिपाठी ने बताया कि द्वितीय चरण में चल रहे नो मैपिंग के साथ ही बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा किये जा रहे तार्किक विसंगतियों वाले मतदाताओं को अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ अपने अपने बूथों पर समस्त बीएलओ से फार्म भरवाकर जमा करके अपने नाम आदि का संसोधन करा लें।