फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश से गेहूं की फसल खेतों में गिरी, किसान कर रहे जतन

शुक्रवार रात मौसम के बदलते ही तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने किसान को चिंता में डाल दिया। सोमवार को भी बदली छाई रही, जिससे किसान परेशान रहे। जो फसल तेज हवा से खेतों में बिछ गई है, उसे धूप की जरूरत है लेकिन सोमवार को धूप और बदली की आंख-मिचौली चलती रही। पूरे क्षेत्र में बेमौसम आंधी और झमाझम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज हवाओं के छिटपुट बारिश शनिवार तक जारी रही। मौसम के अचानक परिवर्तन से किसानों की गेहूं, सरसों , चना व अरहर की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। फसल के गिरने से गुणवत्ता तथा पैदावार पर भी असर पड़ने की आशंका है। मलिकमऊ चौबारा गांव के किसान अरविंद कुमार का कहना है कि अचानक बदले मौसम से किसानों को भारी नुक़सान की संभावना है। सरकार को चाहिए कि किसानों की फसल बीमा के अनुसार सर्वे कराया जाए और उन्हें मुवाजा दिया जाए। जिससे किसानों फसल की होने नुकसान की भरपाई हो सकें। टमाटर की खेती करने वाले किसान राजेश कुमार का कहना है कि बेमौसम बारिश से फसल को नुकसान होगा। बारिश के साथ - साथ हवा भी तेज चल रही है। तेज हवाओं के कारण टमाटर के पौधों को ऊपर ले जाने के लिए लगायें गये बांस के डंडे गिर जाते हैं जिससे कारण पौंधा नीचे गिर जाता है। पौधे के गिरने से फल नही लगते हैं जो फल लगते भी हैं वह खराब होने लगते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें