तेज बारिश के कारण शुक्रवार सुबह मटिहा-मछेछर मार्ग बह गया। गड्ढा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मार्ग से प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा लोगों का आना जाना रहता है। सूचना के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे लोगों में नाराजगी है। दिनेश यादव, संतराम वर्मा, पवन मिश्रा का कहना है कि मार्ग मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है। यही वजह है कि बारिश में सड़क कई स्थानों पर बह गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे हादसे का खतरा मंडरा रहा है।