रायबरेली जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और क्विक रिस्पांस टाइम को प्रभावी बनाने के लिए एसपी ने पुलिस लाइन्स से 10 पीआरवी (यूपी-112) चार पहिया वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने बताया कि आधुनिक संसाधनों से लैस इन वाहनों के जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगाया गया है। इससे आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई हो सकेगी। शुक्रवार को एसपी रवि कुमार ने चार यूपी-112 वाहनों को गश्त के लिए रवाना किया। इससे एक दिन पहले एसपी ने 20 पुलिसकर्मियों को लाइन से हटाकर यूपी-112 में तैनाती की थी। अब नए यूपी-112 वाहनों को चलाकर जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं।