फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में रायबरेली में तिरंगा यात्रा निकाली गई

भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने पर रायबरेली में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में 21 किमी की तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा की शुरुआत सहजौरा गांव स्थित सहजौरेश्वर मंदिर से हुआ। इसके बाद में गुरुबख्शगंज चौराहा, गढ़ी दूलाराय, कोंसा मोड़, कृष्णपुर ताला, सतांव, ढ़किया चौराहा होते हुए तिरंगा मलिकमऊ चौबारा स्थित ब्लॉक कार्यालय पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में विजय बहादुर सिंह, ब्लाॅक प्रमुख आशुवेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, जेडी सिंह, बबलू सिंह, मनोज शर्मा, दीपक सिंह, रामू सिंह, सुन्दरम सिंह व डा अमरेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें