फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तोंं की रही भीड़

रायबरेली: शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगर में दुर्गा पूजा की धूम है। दुर्गा पूजा पंडाल में प्रतिदिन सुबह और शाम मां दुर्गा की आरती की जा रही है। आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मां दुर्गा की आरती के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूब जाता है। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के साथ मुरारी लाल साहू, बिपिन कौशल, संदेश अग्रहरि समेत अन्य सदस्य आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम होने वाली आरती में सैकड़ों भक्तों की भागीदारी से पंडाल में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें