फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली: दो ट्रकों में हुई टक्कर, एक की मौत, 6 की हालत गंभीर, कोहरे के कारण हादसा हुआ

रायबरेली के लालगंज में घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाज के दौरान एक की मौत हो गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने दुर्घटना होने के कारण लग गए जाम को खुलवाते हुए घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया तो वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला लालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शोभवापुर इलाके का है। जहां पर कोहरा अधिक होने के कारण रायबरेली से फतेहपुर जा रही ट्रक और फतेहपुर से रायबरेली माल लेकर आ रही ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसके चलते दोनों ट्रकों के ड्राइवर क्लीनर समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक की मौत हो गई। हादसे के बाद रायबरेली से फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें