फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, मृतक शैलेन्द्र मौर्य के परिवार से मिलकर दी सांत्वना

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 04:35 PM IST

रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र के गोठिया गांव में रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। मृतक शैलेन्द्र कुमार मौर्य के परिवार से मिला। इस मौके पर आंवला से सपा सांसद नीरज ने कहा कि सरकार पीडीए के लोगों का उत्पीड़न कर रही है। आये दिन हत्याएं हो रही हैं। शैलेन्द्र को तो वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन सभी लोग अभी से चेत जाएं तो कई शैलेन्द्र बचाए जा सकते हैं। कहा कि युवक शैलेंद्र की हत्या होने पर क्षेत्रीय विधायक गांव नहीं पहुंच पाए। सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा दे रही है। यहां लोगों की जान जा रही है। लोगों का भविष्य खराब हो रहा है।सांसद ने कहा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। शीघ्र ही सहायता राशि पीड़ित परिवार को मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें