फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में वाहन की टक्कर से चार मवेशियों की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Jul 2025 01:57 PM IST

रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊंचाहार बाईपास पर पूरे ललई मजरे अरखा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से चार मवेशियों की मौत हो गई। घटना शनिवार की रात में हुई। मवेशियों का शव बीच सड़क पर ही पड़े हुए हैं। रविवार सुबह पता चला तो गांव के लोग आक्रोशित हो गए। स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मानें तो गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 150 मवेशियों का झुंड घूम रहा है। जो दिन में किसानों के खेत में नुकसान करते हैं और रात में राजमार्ग पर बैठ जाते हैं। इससे वाहन टकरा जाते हैं। मवेशियों की जान के साथ ही राहगीरों की भी जान चली जाती है। गांव के शिव गणेश, महेंद्र यादव, सुतलेश, गोपाल यादव, मुलायम, राजकुमार,श्रमनोज कुमार व सुभाष ने बताया कि बीडीओ व एसडीएम से कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने मवेशियों को गौशाला भेजवाने की जरूरत नहीं समझी। यही वजह है कि आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने मवेशियों को गौशाला भेजने की मांग की है। वहीं इस बाबत बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मवेशियों के शव को हटवाया जा रहा है। गौशालाओं में क्षमता से अधिक मवेशी हैं। नई गौशालाएं बनवाई जा रही हैं। जल्द ही मवेशियों को गौशाला भेजा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें