फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटी और बेटे को पीटा

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 01:31 PM IST

रायबरेली में बेखौफ दबंगों ने घर में घुसकर मां, बेटी और बेटे को जमकर पीटा। वहीं जान से मारने की धमकी देकर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो एसपी से न्याय की गुहार लगाई गई। शनिवार को शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रीपशाह का पुरवा की रहने वाली उर्मिला श्रीवास्तव पत्नी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अपनी बेटी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 4 से 5 दबंगों ने उनके घर पर पहुंचकर जमकर गाली गलौज की और ने घर में घुसकर उनको उनकी बेटी व बेटे को जमकर पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट की घटना होते देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तब दबंग मौके से फरार हो गए। महिला ने बताया कि यह सभी बदमाश हैं उनके खिलाफ संबंधित थाने में कई मुकदमे भी पंजीकृत हैं। मामले की शिकायत थाना कोतवाली नगर में की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता का कहना है कि उसकी बेटी दबंगों के डर से कोचिंग पढ़ने नहीं जा पा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें