यूपी के रायबरेली में दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक भानु प्रताप यादव निवासी पूरे गंगा, बैगाव, जिला सुल्तानपुर की मौत हो गई। जबकि हेल्पर अंकित यादव एवं सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बांदा- बहराइच राजमार्ग पर मानपुर मोड़ के पास की है।