फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में टेंपो की डिग्गी से किराना व्यापारी के 55 हजार चोरी

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Dec 2025 05:22 PM IST

रायबरेली में लालगंज कस्बा के करुणा बाजार चौराहा के पास घोसियाना मोहल्ला वाली गली में सोमवार को चोरी की घटना हुई। उचक्कों ने टेंपो की डिग्गी में रखे किराना व्यापारी के 55 हजार रुपये नकद और करीब पांच हजार रुपये कीमत के कूपन पार कर दिए। सरेनी थाना क्षेत्र के बेनीमाधवगंज बाजार निवासी किराना व्यापारी आरएन गुप्ता ने बताया कि पूरे माखन मजरे रालपुर निवासी टेंपो चालक रमाशंकर किराने का सामान लेने आए थे। टेंपो की डिग्गी में 55 हजार रुपये नकद और कूपन रखे गए थे। इसी दौरान टेंपो चालक थोड़ी दूर स्थित दुकान से पानी के बताशे खरीदने चला गया। करीब पांच मिनट बाद लौटने पर डिग्गी में रखी रुपये से भरी पॉलीथिन गायब मिली। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें