फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर, पिता-पुत्री ने भागकर बचाई जान

रायबरेली में खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाते समय लीकेज होने से सिलिंडर में आग लग गई। कुछ देर बाद तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पिता-पुत्री ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना डीह थाना क्षेत्र के घीसीगढ गांव की है। गांव निवासी त्रिभुवन प्रसाद मौर्य की बेटी दीपिका ने खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया। चूल्हे जलाते ही आग सिलिंडर में लग गई। त्रिभुवन और दीपिका ने सिलिंडर की भीगी बोरी डाली, लेकिन आग नहीं थमी। तब दोनों ने भागकर जान बचाई। कुछ देर बाद तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी उवैदुल रहमान व पूर्ति निरीक्षक सूर्यकांत चौरसिया व इंडेन गैस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें