फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सड़क हादसे में युवक की मौत... साथी की हालत नाजुक

रायबरेली में जगतपुर रामगढ़ी गांव निवासी प्रांशु यादव खीरों कस्बा के एक महाविद्यालय में बीए फाइनल ईयर का छात्र था। शनिवार की सुबह वह दोस्त बनईमऊ गांव निवासी योगेश कुमार यादव के साथ बाइक से परीक्षा फार्म भरने कॉलेज के लिए निकला था। दोपहर करीब 2 बजे दोनों खीरों से सेमरी चौराहा की तरफ जा रहे थे। तभी उदवतपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरकर दोनों घायल हो गए। इसी समय उधर से निकल रहे चौकी इंचार्ज सेमरी कुलदीप सिंह ने दोनों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। सीएचसी में हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रांशु को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिली तो परिजनों में रोना बिलखना शुरू हो गया। पिता मुरारी यादव, मां शांती, बड़ा भाई राहुल का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल साथी योगेश कुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें