फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में संतुलन खोने से कुएं में गिरा युवक, मौत

यूपी के रायबरेली में गुरुवार को संतुलन खोने से एक युवक कुएं में गिर गया। जब तक उसे निकाला जाता, उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के चतुरखेड़ा मजरे खजुरों गांव की है। गांव निवासी रमेश गौतम (19) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि वह एक सप्ताह से बीमारी से परेशान था। सुबह अपने घर के सामने बने कुएं की दीवार पर बैठा था। संतुलन खोने से अचानक कुएं में लुढ़क गया। लोगों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कुएं में जाल डालकर उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें