यूपी के रायबरेली में सोमवार की सुबह नीम के पेड़ में रस्सी के फंदे से युवक का शव लटका मिला। मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के भैनापुर गांव का है। बताया गया कि गांव निवासी अमरजीत (23) रविवार की शाम खाना खाकर सो गया। रात करीब 11 बजे तक परिजनों ने उसे बिस्तर पर सोता देखा। सुबह उसका शव गांव के बाहर रामसजीवन के खेत में नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। घटना से घर में चीख पुकार मची है।