फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में पंचायत भवनों में लटक रहा ताला, सचिव व पंचायत सहायक लापता

रायबरेली में गांवों को सशक्त व हाईटेक बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों को जरूरी अभिलेखों के लिए ब्लॉक व तहसील का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए इनमें पंचायत सहायकों की नियुक्ति भी की गई है। पंचायत भवन में बैठकर ग्रामीणों के काम के अलावा मनरेगा की हाजिरी व ग्रामसभा में कराए गए काम का भुगतान करने के निर्देश शासन से दिए गए हैं। लेकिन, गांवों में पंचायत भवन बंद पड़े रहते हैं। पंचायत भवनों के न खुलने से ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शिकायत के बावजूद इस ओर अधिकारियों की नजर नहीं जा रही है। कागज पर सभी जगह पंचायत भवन में काम हो रहे हैं। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदारों को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वह मौन हैं। अधिकारियों की मनमानी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि न सचिव गांव आते हैं। न पंचायत सहायक का कहीं पता रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें