फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में किसानों की मासिक पंचायत आयोजित, समस्याओं के निस्तारण की हुई मांग

यूपी के रायबरेली में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने ब्लॉक परिसर में मासिक पंचायत लगाई। जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस मासिक पंचायत में जिला पदाधिकारियों के साथ अधिकांश ब्लाक अध्यक्ष व कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने कहा कि यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष राधे कृष्ण यादव के नेतृत्व में खीरों ब्लाक के किसानों ने बीती 9 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक ब्लाक परिसर में धरना दिया। इसमें मांगो से संबंधित विभागों के अधिकारियों ने एक सप्ताह में सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष राधेकृष्ण यादव ने अधिकारियों से वार्ता कर 20 दिसम्बर तक धरना स्थगित करने की सहमति जताई थी। वहीं अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शाम तक अधिकारियों का इंतजार किया जाएगा और उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जागेश्वर साई, राम कुमार सिंह, ब्लाक अध्यक्ष खीरों राधे कृष्ण यादव, राम मिलन चौधरी, नरेंद्र बहादुर, मुइनुद्दीन, राजेश कुशवाहा, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें