फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में कार की टक्कर से बाइक सवार बहनोई की मौत, साले की हालत गंभीर

रायबरेली में शिवगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड-13 माधवखेड़ा निवासी गया प्रसाद (42) पुत्र राम दुलारे पासी पड़ोस में रहने वाले अपने चचेरे बहनोई अजय (37) के साथ बाइक से सोमवार को पासिन का पुरवा गए थे। ये लोग अजय की मौसी के घर तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से देर रात दोनों लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग स्थित दरियावगंज मोड़ के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गया प्रसाद की मौके पर मौत हो गई। जबकि, घायल अजय को सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष विंध्य विनय ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें