फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में होली खेलने को लेकर दो समुदायों में संघर्ष, कर्फ्यू जैसे हालात; पुलिस बल तैनात

रायबरेली में बछरावां कस्बा के सब्जी मंडी मोहल्ले में रंग खेलने के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर दो समुदायों में जमकर संघर्ष हुआ। एक पक्ष की तरफ से डीजे की धुन पर थिरक रहे लोगों पर पहले छतों से ईंट-पत्थर बरसाए गए। विरोध किया तो छतों से नीचे आकर आरोपियों ने चाकू से हमला किया। महिलाओं के साथ अभद्रता की। इस दौरान तीन महिलाओं समेत 11 लोग जख्मी हो गए। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर है। गुस्साए लोगों ने बछरावां कोतवाली का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मामले में 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। कर्फ्यू जैसे हालात प्रवाहित क्षेत्र में बने हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें