फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में ड्रोनबाजों ने फैलाई दहशत, अब तक 90 ड्रोन पकड़े गए... 140 चिन्हित

यूपी के रायबरेली में ड्रोन उड़ने के मामलों ने पुलिस विभाग में खलबली पैदा कर दी है। शनिवार की रात हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव के ऊपर दो से तीन ड्रोन तीन-चार घंटे तक उड़ते देखे गए। इससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने थानाध्यक्ष को मौके पर भेजा। पुलिस ने गांव पहुंचकर लोगों से बातचीत करके जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि कुछ लड़कों ने अमेजॉन जैसी ऑनलाइन साइटों से ये ड्रोन खरीदे हैं। रात में उड़ाते हैं। इनकी धरपकड़ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि अब तक 90 ड्रोन पकड़े गए हैं। 140 लोगों को चिन्हित किया गया है। ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से मारपीट न करें। पुलिस को फोन करके इसके बारे में सूचित करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें