फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में डंपर की टक्कर से बाइक सवार नानी की मौत, नाती की जान बची

यूपी के रायबरेली में जगतपुर-डलमऊ संपर्क मार्ग पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार नानी और नाती उछलकर गिर गए। डंपर के पहिये के नीचे आने से नानी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मूल रूप से जगतपुर के उडवा गांव निवासी जगतपाल की पत्नी चंपा देवी (65) गुरुवार को अपने बेटे सुरेंद्र चौरसिया की ससुराल मुराई बाग एक तिलक समारोह में शामिल होने गई थीं। शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे नाती नितिन चौरसिया के साथ घर लौट रही थीं। लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास डलमऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बाइक को टक्कर मार दी। इससे चंपा देवी बाइक से उछलकर डंपर के पहियों के नीचे आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, नितिन बच गया। खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतका की बहू गायत्री, नाती ऋतिक, नातिन महक व मानवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें