फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में चोरों ने दो बंद घरों को बनाया निशाना, जेवर और नकदी की पार

यूपी के रायबरेली में रविवार की रात चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे। नकदी और जेवर पार कर दिए। सूचना पर पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे देवी गांव की है। गांव निवासी विवेक सिंह ने बताया कि वह स्कूल में छुट्टी होने के चलते अपने गांव गए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर व एक सोने की अंगूठी पार कर दी। वहीं पड़ोस में रहने वाली अनीता पत्नी राम विलास ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव गई थीं। सुबह वापस आने पर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अनीता ने बताया कि दस हजार नकदी समेत दो अंगूठी, दो चैन,पायल व एक मंगलसूत्र चोरी हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें